20.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

‘बस कर पगली’ गाने ने मचाया तहलका, खेसारी के साथ हिट हो रही है मेघा शाह की जोड़ी

Must read

लखनऊः भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का वैसे तो एक एक गाना सुपर डुपर हिट होता है, लेकिन 23 अगस्त यानी कल रिलीज हुआ ‘बस कर पगली’ रिलीज हुआ तो देखते ही देखते वायरल हो गया। SRK MUSIC यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में खेसारी एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होने के महज एक घंटे में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मेघा शाह के साथ खेसारी की जोड़ी को भी काफी सराहा जा रहा है। इस जोड़ी ने गाने में धमाल मचा दिया है। गाने को लिखने वाले श्याम देहाती की लिरिक्स का जबरदस्त जोड़ आर्या शर्मा ने अपने संगीत के जरिए दिया है। शरमिला रौशन ने गाने को प्रोड्यूस किया है।

अभी हाल ही में एक दर्ज भरा गाना रिलीज होने के बाद खेसारी का ये गाना प्यार में पागल कर देने वाला अब तक का सबसे अलग है। गाने में लोग खेसारी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article