29.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

आने वाले 24 घंटों में इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Must read

लखनऊः मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। वहीं, पूर्वी इलाकों में दो दिन तक बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में और साथ ही पश्चिमी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है।
बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये सिलसिला राज्य में 25 अगस्त तक जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। इस दौरान बागपत के बड़ौत में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां पर 11 सेंटीमीटर के हिसाब की वर्षा दर्ज की गई है।
इसके अलावा संभल के गुन्नौर में सात सेंटीमीर, प्रयागराज के छतनाग में पांच सेंटीमीटर, करछना (प्रयागराज), सुल्तानपुर, बागपत में चार-चार सेंटीमीटर के हिसाब से वर्षा दर्ज की गई है। देवरिया के सलेमपुर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी के मुसाफिरखाना, जालौन के कोंच, ललितपुर के महरौनी, सहानपुर के देवबंद और बिजनौर में तीन-तीन सेंटीमीटर के हिसाब से बारिश दर्ज की गई है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article