13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

अनिल सिंह बने सजपा (चंद्रशेखर) के प्रदेश अध्यक्ष

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) ने भी कमर कस ली है। इस बीच सजपा ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को बनाया है। उनके कंधों पर यूपी का चुनाव जीताने की जिम्मेदारी होगी।
सजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सजपा (चंद्रशेखर) उत्तर प्रदेश राज्य परिषद की बैठक लक्ष्मण पुरी शांति कुटी लखनऊ में हुई। इस बैठक में राज्य सचिव राजेश शुक्ला ने अनिल कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव दिया। जिस पर राज्य परिषद ने सर्वसम्मति से अपनी मोहर लगाकर अनिल कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया।
संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के बारे में बताया के वे मूलत: बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सान्निध्य में राजनीति की शुरुआत लगभग 30-40 साल  की थी। वे बलिया के बेरूआरबारी विकासखंड के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के सान्निध्य में समाजवाद का ककहरा सीखने वाले अनिल सिंह की छवि प्रदेश में एक सुशील और ऊर्जावान राजनेता की है। श्री सिंह के पार्टी में आने से ना केवल पूर्वांचल बल्कि बिहार और झारखंड प्रदेश तक में इसका असर साफ दिखेगा। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह भारतीय राजनीति के स्तंभ पुरुष हैं। चंद्रशेखर की समाजवादी विचारधारा उस दिन तक समाज में प्रासंगिक रहेगी जब तक के समाज का अंतिम व्यक्ति न्याय और अधिकार नहीं पा लेता।
गांधी के अंतिम व्यक्ति को लक्ष्य बताने वाले अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे प्रदेश में पूरे जोश-खरोश के साथ वास्तविक समाजवाद की स्थापना के लिए चुनाव में शिरकत करेगी। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा चंद्रशेखर ने कभी जाति और धर्म की राजनीति नहीं की चंद्रशेखर एक युग दृष्टा व्यक्ति थे तथा वह स्वयं में एक आंदोलन थे। चंद्रशेखर के स्वर्गवास के बाद भारतीय राजनीति में जो शून्यता उत्पन्न हुई उस नेता को भरने का माद्दा सिर्फ और सिर्फ समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं।
उन्होंने घोषणा किया कि प्रदेश की सभी जनपदों की इकाइयों का शीघ्र गठन करके चंद्रशेखर की मंशा के अनुरूप आम आदमी की आवाज को उठाने के लिए प्रदेश में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज छात्र नौजवान किसान मजदूर सरकारी संविदा कर्मी समाज का सभी तबका  भ्रष्टाचार,  सरकार की नाकामी,  बेरोजगारी आदि से पूरी तरीके से त्रस्त है,  लेकिन सरकार मुंगेरीलाल के हसीन सपने के तरीके से सिर्फ विकास का फर्जी राग अलाप रही है।
अनिल सिंह ने विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष विरोध के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। ऐसे में एक वास्तविक और सशक्त विपक्ष की भूमिका जनता को स्वयं निभानी होगी। जनता के इस आंदोलन में समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) हर कदम पर प्रदेश के जनता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महासचिव गिरजा शंकर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिव्य त्रिवेदी और संचालन अजय कुमार सिंह निर्दोष ने किया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article