13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

PM Kisan Yojna: पहुंचने वाले हैं किसानों के खाते में 9वीं किस्त के 2000 रुपये

Must read

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां  9वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों का आखिरकार इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के मुताबिक PM किसान योजना के तहत 9वीं किस्त के पैसे 9 अगस्त को पूरे देश के किसानों के खाते भेज दिए जाएंगे।
इसी हफ्ते कराइए रजिस्ट्रेशन, मिलेगा लाभ
वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 5 अगस्त तक पैसे पहुंच जाएंगे। इसके साथ मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में 7 अगस्त तक जाएगा। अगर आपने अबतक इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो देर मत करिए। अगर इसी हफ्ते आप रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे तो हो सकता है कि वेरिफिकेशन के बाद 9वीं किस्त का भी फायदा मिल जाए।
9वीं किस्त की खुशखबरी जल्द
पीएम किसान योजना का उद्देश्य देश के किसानों का आमदनी को बढ़ावा देना, और उनकी आर्थिक मदद करना है। जल्द ही 9वीं किस्त की खुशखबरी किसनों को जल्द मिलने वाली है। अगर आपने भी इसके लिए आवेदन किया है तो अपना नाम लिस्ट में जरूर देखें।
सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं, इसके बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें। अब बेनेफिशियरी स्‍टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके पास नया पेज खुलेगा, जहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article