13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

BSF की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकवादियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

Must read

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF के दो जवान शहीद हो गए। गश्त पर निकले BSF के जवानों पर उग्रवादी संगठन NLFT के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया। जिसमें BSF के दो जवान शहीद हो गए।
BSF के जवानों पर हमला
BSF से मिली जानकारी के अनुसार सीमा के पास BSF के दो जवान त्रिपुरा के चावमनू, जिला-धलाई में सुबह 6.30 के आसपास गश्त कर रहे थे। इस दौरान हमले के लिए घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने BSF के जवानों पर हमला कर दिया। ये हमला उस समय हुआ जब BSF की टीम नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी।
दरअसल धलाई जिला राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 94 किमी दूर है। और ये उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्से में बांग्लादेश की सीमा से सटा है। कुल 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से त्रिपुरा 856 किमी के क्षेत्र को साझा करता है।
इलाके में तलाश अभियान शुरू
BSF ने बताया कि हमारे दोनों जवानों ने शहीद होने से पहले पूरी बहादुरी से मुकाबला किया। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी शहीद जवानों के हथियार भी अपने साथ ले गए। बता दें कि NLFT एक प्रतिबंधित संगठन है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article