11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

यूपी : 35 दिन में बाद 23 हजार के नीचे आए एक्टिव केस, 24 घंटे में 1175 नए पॉजिटिव मिले

Must read

कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी से बढ़ी थी उतनी ही तेजी से घटती भी नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार गिरावट जारी है। यूपी में इन दिनों 1200 से नीचे नए केस पहुंच गए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी घटी है। प्रदेश में 30 अप्रैल को 3 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के मुकाबले 35 दिन बाद शुक्रवार को 22,877 कोरोना केस ही एक्टिव हैं। अब तक 16 लाख 52 हजार लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यूपी में रिकवरी दर 97.4% हो गई है।
एक दिन पहले प्रदेश में कोरोना से 136 लोगों की मौत हुई है। जिस प्रदेश के बारे में विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की थी कि यहां मई में हर दिन एक लाख से अधिक नए कोरोना मरीज सामने आएंगे। वहां बीते 24 घंटों में 1,175 मरीज पाए गए हैं। दैनिक मरीजों की इस संख्या में 24 अप्रैल को 38,055 मरीजों की पीक स्थिति के मुकाबले अब तक 97 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया एक दिन में 3,18,714 सैंपल की जांच की गई है। अब तक कुल 5,07,23,809 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वैक्सीनेशन कराने को लेकर अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार से महिलाओं के लिए स्पेशल वैक्सीन अभियान चलाया जाएगा। इन सेंटरों में केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अब तक 65 जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम हो गई और वहां कर्फ्यू में छूट दी गई है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article