25 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

पंचतत्‍व में विलीन हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह

Must read

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह पंचतत्‍व में विलीन हो गए। सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा बशी गंगा घाट पर उनके पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा और अंत्‍येष्टि संस्‍कार के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा।
अंतिम यात्रा में राजनाथ सिंह व सीएम योगी रहे मौजूद
कल्‍याण सिंह के अंत्‍येष्टि संस्‍कार में उनके परिजनों के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सहित कई राजनेता, कार्यकर्ता, सगे संबंधी और समर्थक बशी घाट पर मौजूद रहे। सभी ने अंतिम समय में उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके पैतृक गांव में पहुंचकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
‘बाबूजी’ की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 21 पुरोहितों को बुलाया गया। मंत्रोच्चार के साथ कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा में लाखों की संख्‍या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article