11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

हरदोई: भाजपा ने ब्राह्मणों पर अत्याचार का कोई मौका नहीं छोड़ा

Must read

हरदोई: सोमवार को हरदोई जिले में बहुजन समाज पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ, जिसमें सतीश चंद्र मिश्र शामिल हुए। एक बार फिर मंच से भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया और ब्राह्मणों को एकजुट करने की कोशिश की गई।
हरदोई में मंच से सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही है। बीजेपी ने ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ा, जिसमें ब्राह्मणों के खिलाफ अत्याचार ना हुआ हो। ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ बसपा में सुरक्षित है, इसीलिए अगर सभी एकजुट हो जाएंगे तो दोबारा स्थिति सामान्य हो जाएगी।
2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ दिया था। उसका फायदा उन्हें सत्ता के रूप में मिला। एक बार फिर यही समीकरण साधने के लिए सतीश चंद्र मिश्रा को कमान सौंपी गई है। अलग-अलग जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किए जा रहे हैं, जहां से उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार और इसके पहले सत्ता में रही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा जा रहा है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article