11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम होंगे वर्ष भर प्रसारित, आकाशवाणी और दूरदर्शन ने की तैयारी

Must read

लखनऊ: आजादी का संदेश पूरे देश में फैलाने के लिए अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के संघर्ष को लोगों के बीच तक पहुंचाना है, इस अभियान में आकाशवाणी और दूरदर्शन भी अपना भरपूर योगदान दे रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य बनाने में आकाशवाणी और दूरदर्शन भी भागीदारी दे रहा है। वर्ष भर इससे जुड़े आयोजन प्रसारित किए जाएंगे। देश आजादी के 75 साल मना रहा है, कई तरह के आयोजनों के माध्यम से देश भक्ति सभी के बीच जाग्रत करने की कोशिश है।
नई पीढ़ी उस दौर के संघर्ष को जाने, आजादी के मूल्य को समझें। इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। जीवन चरित्र को ड्रामा की मदद से पर्दे पर उतारा जाएगा।
लखनऊ दूरदर्शन द्वारा 15 अगस्त को एक कार्यक्रम प्रसारित किया गया था। अब आने वाले दिनों में झलकारी बाई, उदा देवी, सतीश चंद्र, रामकृष्ण खत्री, रोशन सिंह के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रसारित किया जाएगा।
दूसरी तरफ आकाशवाणी ने भी आजादी का सफर आकाशवाणी के संग कार्यक्रम शुरू किया। यह एक श्रृंखला होगी, जिसमें अलग-अलग स्वतंत्र सेनानियों के बारे में लोगों को बताया समझाया जाएगा। आने वाले दिनों में 5 मिनट का कार्यक्रम होगा, जिसमें देश भक्ति से जुड़ी बातें और प्रस्तुति होगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article