11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

डीएम, एसपी ने वायु सेना के दो हेलीकाॅप्टर से भेजी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राशन सामग्री

Must read

हरिओम बुधौलिया

उरई(जालौन)। राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप्र सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज पुलिस लाईन में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राशन सामग्री वितरण हेतु वायु सेना के दो हेलीकाॅप्टर से भेजी गयी जिसमें बताया गया कि वायु सेना के हेलीकाॅप्टरों में 2500 पैकेट(लहिया, भुना चना, मोमबत्ती, माचिस, बिसकिट, नमकीन) वितरित किये गये।
एक हेलीकाॅप्टर द्वारा तहसील माधौगढ़ के ग्राम कुसेपुरा, निनावली जागीर, किशनपुरा, डिकोली जागीर, सुल्तानपुरा जागीर, बढ़ैरा, कंजौसा, बिलौड, बेरा, महाटौली में बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी। वायु सेना का दूसरा हेलीकाॅप्टर द्वारा तहसील कालपी के ग्राम हीरापुर, देवकली, शेखपुर गुढ़ा, गुढ़ाखास, पड़री में बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के द्वारा तहसील माधौगढ़ के ग्रामों में तथा उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार एवं उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र कुमार के द्वारा तहसील कालपी के ग्रामों में बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article