लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने बलिया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अहम दिशा-निर्देश भी दिए।
नोडल अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
जलशक्ति मंत्री ने आज ट्वीट किया, बलिया में गंगा एवं सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने लिखा कि, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नोडल अधिकारियों को लगातार निगरानी रखते हुए राहत कार्यों को करने के निर्देश दिए।
बलिया में गंगा एवं सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित गाँवों का मा.मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के निर्देश पर हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नोडल अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए राहत कार्यों को करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/qKT1TfMgVg
— Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) August 8, 2021



