11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

बलिया: जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई दौरा, दिए अहम निर्देश

Must read

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के अनुसार जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्‍होंने बलिया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अहम दिशा-निर्देश भी दिए।
नोडल अधिकारियों को दिए अहम निर्देश  
जलशक्ति मंत्री ने आज ट्वीट किया, बलिया में गंगा एवं सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी के निर्देश पर हवाई सर्वेक्षण किया। उन्‍होंने लिखा कि, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नोडल अधिकारियों को लगातार निगरानी रखते हुए राहत कार्यों को करने के निर्देश दिए।

बलिया में 15 गांव बाढ़ प्रभावित: डॉ. महेंद्र  
मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि, बलिया में 15 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इन गांवों के निवासियों की सहायता के लिए 34 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि, बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की मदद के लिए 25 NDRF जवान लगाए गए हैं। साथ ही 190 रजिस्टर्ड बड़ी नाव भी लगाई गई हैं।
सीएम योगी ने दिए थे निर्देश
बता दें कि बीते शुक्रवार को लोक भवन में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में बाढ़ व अतिवृष्टि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए थे।
मुख्‍यमंत्री योगी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि, प्रदेश में बाढ़ व अतिवृष्टि की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही उन्‍होंने बैठक में यह भी कहा था कि बाढ़-अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की स्थिति के आकलन के लिए जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सर्वेक्षण करें।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article