11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

संभल के इस दारोगा के फेयरवेल में भावुक हुए ग्रामीण, दूल्हे की तरह सजाकर किया विदा

Must read

संभलः अच्छे और नेक काम करने वालों का सम्मान हर जगह होता है। ऐसे ही एक दारोगा को उसके नेक कामों के बदले ग्रामीणों ने उसे दूल्हे की तरह सजाकर बग्घी पर बैठाया और धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ न्यौछावर देते हुए विदा किया। दारोगा के ट्रांसफर होने पर फेयरवेल की ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, संभल जिले में एक असमोली थाना है। उस थाने के प्रभारी रहे दारोगा रणवीर सिंह अपनी कार्य प्रणाली और अपने मिलनसार व्यवहार के चलते ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। कुछ दिनों पहले दारोगा का ट्रांफसर अमरोहा जिले में हो गया।
जब दारोगा के ट्रांसफर की खबर ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। ग्रामीणों ने अपने चहेते थाना प्रभारी को विदाई पार्टी को यादगार बानने के लिए विशेष इंतजाम किया।
ग्रामीणों ने फेयरवेल से पहले दारोगा रणवीर सिंह को दूल्हे की तरह सजाते हुए सेहरा पहनाया। गले में चुन्नी और फूलों के हार पहनाएं। जिसके बाद खास तौर से सजाई गई बग्घी पर बिठाया। दूल्हे दारोगा को बग्गी में बिठाकर बैंड-बाजे के साथ पूरे इलाके में घुमाया गया।
इस दौरान सभी ग्रामीण बरातियों की तरह डांस करते नजर आए। गांव वालों ने बाकायदा रुपयों का न्यौछावर भी किया। विदाई के वक्त अपने थाना प्रभारी को विदा करते समय सभी ग्रामीण भावुक हो गए थे। सबकी आंखें नम थी, मानों उन्हें कोई उनका अपना छोड़कर जा रहा हो।
मालूम हो, दारोगा रणवीर सिंह अपनी तेजर-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। असमोली थाना क्षेत्र के कई गांवों को अपराध मुक्त बनाने के लिए उन्होंने खूब प्रयास किया। असमोली थाना इलाके में हुई 17 मुठभेड़ रणवीर सिंह के नाम पर दर्ज है। इतना ही नहीं, अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संगीन घटनाओं के भी खुलासे किए।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article