13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

अगर आपको भी नहीं लगती भूख, तो अपनाएं ये तरीके, खाना खाने का करेगा मन

Must read

आज के दौर खासकर युवाओं और बच्चों में एक अजीब सी चीज देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि उन्हें भूख ही नहीं लगती है। उनका खाना खाने को मन नहीं करता।
समय पर नहीं लगती भूख 
आजकल कई लोगों को समय पर भूख नहीं लगती है और जब लगती भी है, तो वह ज्यादा कुछ खा नहीं पाते। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लगती हैं, तो आप कुछ घरेलू उपा अपना सकते हैं। जिससे आपको भूख लगना शुरू हो जाएगी।
ग्रीन टी
ग्रीन टी को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी राहत देती है। अगर आपको चाय पसंद है, तो आप चाय पीने की जगह ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
पी सकते हैं नींबू पानी 
गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए इस समय नियमित तौर पर पानी पीतें रहें। इससे भूख भी बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।  पानी में आप नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
अजवायन का करें प्रयोग 
अजवायन का सेवन पेट संबंधी कई परेशानियों में एक घरेलू उपाय है। खाना ना पचना या भूख न लगने की समस्या में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट भी साफ रहता है। अगर आपको भूख नहीं लग रही है, तो दिन में एक से दो बार इसका सेवन जरूर करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article