25 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड के नए CM होंगे पुष्कर सिंह धामी, भाजपा विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर

Must read

नई दिल्ली। खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। वह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं। तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।
आज तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। इस बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, डी पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि प्रदेश में उपचुनाव की अनिश्चितताओं के बीच तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज थी। इसके बाद पार्टी ने कई नामों पर चर्चा की। इन नामों में चौबातखाल से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत, पुष्कार सिंह धामी और रितू खंडूरी के साथ—साथ दोईवाला से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दावेदारी भी थी। लेकिन आखिर में विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई।
खटीमा से हैं विधायक
गौरतलब है कि शुरुआती दौर में पुष्कर सिंह धामी का नाम कही से भी चर्चा में नहीं था। लेकिन अचानक से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की रेस में सभी को पछाड़ दिया। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं। वह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक पद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी के नाम पर पुष्टि के साथ ही भाजपा ने युवा चेहरे को आगे किया है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article