11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

मैनपुरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Must read

मैनपुरीजनपद के किशनी थाना क्षेत्र की है यहाँ पर परिजनों का आरोप है कि उसी के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की मेरी नाबालिग बच्ची को अपने साथ सौंच की बात कहकर ले गयी थी। वो 2 घण्टे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद नहीं लौटी तो उसको जब हम लोगों ने ढूँढा तो वो बेहोशी की हालत में पडी हुई थी। जिसके बाद हम लोग उसको थाने ले गए। ठाणे से पुलिस ने उसको अस्पताल में भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म की बारदात हुई है। थाने पर तहरीर दे दी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पीड़ित बच्ची के पिता के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोस में रहने वाली एक युवती दिन में एक बजे घर से सोंच के लिए बुला ले गई थी। 2 घंटे के बाद जब उसकी पुत्री नहीं आयी तो जब उसको ढूंढा गया तो वो एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली और वह खून से लथपथ थी परिजन उसे आनन-फानन में सीधे थाने ले गए। जहाँ से उसे नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
जहां होश में आने पर किशोरी ने बताया कि रजनी उसे गांव के रिश्तेदार दो युवकों प्रिंस व साहिल उर्फ छोटू के साथ बाइक पर बैठाकर समान कटरा की तरफ ले गई। जहां कुंवरपुर मोड़ पर झाड़ियों में प्रिंस ने उसके साथ बलात्कार किया। दर्द के कारण वह बेहोश हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस के अनुसार घटना के संज्ञान में आने के बाद तत्काल ही मौके पर पुलिस को भेजा गया था। दुष्कर्म की बात प्रकाश में आयी है जिस पर तत्काल ही पीड़ित की तहरीर पर धारा 376 और पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article