15 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

कांग्रेस के घोषणा पत्र में अयोध्या के मुद्दे भी होंगे शामिल: सलमान खुर्शीद

Must read

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर कांग्रेश बिना गठबंधन के अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है। अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी कार्यालय पर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अयोध्या के नीतियों पर भी विचार किया। दरअसल अयोध्या के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेश चुनाव लड़ सकती है इसलिए घोषणा पत्र में अयोध्या से जुड़े मुद्दे भी शामिल करने के लिए पार्टी के निर्देश पर अयोध्या पहुंचे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज प्रियंका गांधी के निर्देश पर बन रहे घोषणा पत्र में अयोध्या सहित अन्य जनपदों के मुद्दे को शामिल किए जाने के लिए स्थानीय स्तर पर मुलाकात कर रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि कोविड 19 के बाद इसकी शुरू हुई है। इसके पहले मेरठ, कानपुर सहित कई जनपदों में जा चुके हैं आज अयोध्या आये हैं इसके बाद गोरखपुर जाएंगे।
अयोध्या पहुंचे कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद सरकार पर आरोप लगाया है कि कोविड काल में सरकार विफल हो गई फिर भी दुनिया में जाकर ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हमने बहुत ही अच्छा काम किया है। वही कहा कि यदि सरकार अच्छा काम किया है तो वह सच्चाई बताएं कि हमारे साथी आज हमारे साथ नहीं हैं। उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार क्यों किया गया। और मां गंगा में भी दुर्व्यवहार क्यों हुआ। इसकी सच्चाई सरकार बताएं। इस दौरान रामराज की बात भी दोराई कहा कि हमें रामराज समझ में आता है जिन्हें रामराज समझ में नहीं आता वो निजामी मुस्तफा भी जानते हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article