11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नवनियुक्त महानिदेशक का किया स्‍वागत

Must read

लखनऊ: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वेद ब्रत सिंह से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान फूलों का गुलदस्‍ता देते हुए विभाग में आने पर उनका स्वागत किया गया।
प्रतिनिधि मंडल में परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव, एस के जौहरी सहित कई प्रतिनिधि शामिल रहे। परिषद ने आशा जताई कि नए स्वास्थ्य महानिदेशक के नेतृत्व में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याएं दूर होंगी।
परिषद ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर जन सेवा में अग्रसर बना रहेगा। वहीं, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वेद ब्रत सिंह ने कहा कि, वह सभी कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने को हमेशा प्रतिबद्ध हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article