लखनऊ: कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए फिर से महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने कहा- महंगाई कम करो
प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, महंगाई बढ़ती जा रही है। सिलेंडर भराने के पैसे नहीं हैं। काम-धंधे बंद हैं। ये आम महिलाओं की पीड़ा है। इनकी पीड़ा पर कब बात होगी? महंगाई कम करो। उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।
महंगाई बढ़ती जा रही है।
सिलेंडर भराने के पैसे नहीं हैं।
काम-धंधे बंद हैं।ये आम महिलाओं की पीड़ा है। इनकी पीड़ा पर कब बात होगी?
महंगाई कम करो। pic.twitter.com/uWTjuOxAgI
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 23, 2021



