लखनऊ: कन्नौज से सांसद और भाजपा ने सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा। पूरा मामला कल्याण सिंह के निधन के बाद अंतिम दर्शन को लेकर था। इसी पर सांसद ने बड़ा बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। आज बुलंदशहर के नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। यहां कई बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं, इसी पर सुब्रत पाठक ने कहा कि अगर सपा नेता मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन कर लेते तो उनका भला हो जाता। उनके कई पाप धुल जाते।
हिंदू हृदय सम्राट स्व. बाबू कल्याण सिंह जैसे जनप्रिय नेता को अगर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव श्रद्धांजलि और सम्मान नहीं देंगे… तो इससे बाबू जी के कद पर कोई असर नहीं पड़ेगा… लेकिन हां ये सच है कि ??
— Subrat Pathak (@SubratPathak12) August 23, 2021



