11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

अम्बेडकर नगर: भाजपा नेता का असलहे के दम पर अपहरण, बुरी तरह से किया घायल

Must read

अंबेडकर नगर: भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का बुधवार देर रात अपहरण कर लिया गया। इसके बाद सड़क के किनारे गंभीर हालत में उन्हें फेंक दिया गया। यह पूरा मामला अंबेडकर नगर जिले का बताया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रहे तेजस्वी जयसवाल का अपहरण बुधवार रात 10-15 लोगों ने किया।इस घटना को असलहे के दम पर अंजाम दिया गया। दो कार में उन्हें बिठा कर शहर से दूर ले जाया गया। एक घंटे बाद वह सड़क के किनारे गंभीर हालत में पाए गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
भाजपा नेता का पहले अपहरण किया गया, इसके बाद पिटाई भी की गई। इस पूरी घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं में नाराजगी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि यह राजनीतिक दुश्मनी के कारण अपहरण हुआ है। इस पूरी घटना के पीछे राजनीतिक कारण सबसे प्रमुख है।
इस घटना को थिरुआ पुल के पास अंजाम दिया गया। पहले बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और फिर पिटाई शुरू कर दी। फिर गाड़ी में लेकर रफू-चक्कर हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई और पड़ताल शुरू हो गई। फिर लगभग एक घंटे के बाद तेजस्वी जायसवाल सद्दरपुर के पास घायल अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी कुछ राजनीतिक झड़प हुई थी, इसी के बाद अब भाजपा इस घटना को राजनीतिक बता रही है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article