13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

योगी सरकार आज ओलपिंक पदकवीरों पर करेगी धनवर्षा, जानिए किसे मिलेगा कितने का नकद पुरस्‍कार

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को करीब 42 करोड़ की धनराशि के नगद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह अपराह्न तीन बजे से अटल बिहारी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता मीराबाई चानू समेत कई खिलाड़ी राजधानी पहुंच चुके हैं। अन्य खिलाड़ी गुरुवार की सुबह पहुंचेंगे। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री खेल और खिलाड़ियों के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसमें राज्य में नौकरी बड़ी घोषणा होगी। एशियाई खेल, राष्ट्रमण्डल खेल में पदक विजेताओं को राजपत्रित अधिकारी बनाने की घोषणा अरसे पहले हुई थी पर इस पर अमल नहीं हुआ। इस संबंध में भी घोषणा कर मुख्यमंत्री नई शुरुआत कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा दो करोड़ नीरज चोपड़ा को मिलेंगे
जैवलिन थ्रो में ओलंपिक इतिहास में भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को दो करोड़ की सबसे ज्यादा धनराशि प्रदान की जाएगी। रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु, बाक्सर लवलीना, पहलवान बजरंग पुनिया को एक-एक करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़, मुख्य कोच को 25 लाख और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को 10 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
अदिति और दीपक पुनिया को 25 लाख
चौथे स्थान पर रहीं गोल्फर अदिति अशोक और पहलवान दीपक पुनिया को 50-50 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम की सदस्यों को 50-50 लाख रुपये, मुख्य कोच को 25 लाख और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मीराबाई चानू के प्रशिक्षक विजय शर्मा को भी 10 लाख रुपये मिलेंगे।
राज्य के खिलाड़ियों पर भी धनवर्षा
ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। पुरस्कृत होने वालों में डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया, जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी, पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी, जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, निशानेबाज सौरभ चौधरी एवं मेराज अहमद खान, नौकायन खिलाड़ी अरविन्द सिंह, मुक्केबाज सतीश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा मेरठ से संबंध रखने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया और वाराणसी के ललित कुमार उपाध्याय को 25-25 लाख अतिरिक्त मिलेंगे।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article