25 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

समतामूलक समाज और सभी की तरक्की का सपना अब भी अधूरा : मायावती

Must read

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि यहां समतामूलक समाज बनाने व सभी की तरक्की सपना अभी अधूरा है। सही सोच व समर्पण से इस सपने को हासिल किया जा सकता है। वहीं उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि बसपा की प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की सफलता से भाजपा घबरा गई है और इसे जातिवादी सम्मेलन कह कर जनता को भ्रमित कर रही है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि पहले भाजपा ने इन सम्मेलन को रोकने का प्रयास किया और अब इसे जातिवादी सम्मेलन कह रही है ,यह भाजपा की गलत सोच व समझ को ही प्रदर्शित करता है। बसपा इसकी निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ट्विटर पर इसकी घबराहट साफ दिखती है कि बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के बजाय पोस्टर में बसपा पर जातिवादी सम्मेलन करने की टिप्प्णी घोर अनुचित है।
यह इनकी बौखलाहट व जातिवादी सोच का प्रतीक है। यूपी के मुख्यमंत्री का बाढ़ क्षेत्र का दौरा कोई जनता पर अहसान नहीं है, बल्कि उनकी जिम्मेदारी है। हालांकि उनके दौरे में राहत गायब है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार जनता के दुख दर्द को समझकर उन्हें दूर करने का प्रयास करे। देश में सुख-शान्ति, शिक्षा-समृद्धि, रोजगार व न्याय-युक्त जीवन आदि संविधान के मूल हैं और इसे सरकारों को समझना होगा।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article