24 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

अगणित बलिदानों से देश को आजादी मिली : स्वतंत्रदेव सिंह

Must read

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस आवसर पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अगणित बलिदानों के कारण देश को स्वतंत्रता मिली है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस आजादी को अक्षुण्ण रखें। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राष्ट्रनायकों ने अपने रक्त से देश की स्वतंत्रता को काल के कपाल पर अंकित किया है। देश की आजादी के लिए बलिदानियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की सुरक्षा, स्वच्छता, समृद्धि के लिए हम सभी की सहभागिता के प्रण लेने का दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश भाजपा सरकार प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हम सबको भी इसमें सहयोग कर अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी तभी यह देश खुशहाली व समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिक के तौर पर राष्ट्र निर्माण में हमारा रचनात्मक योगदान ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती के जयगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने बाले सभी राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर हमें देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यान नंदन सिंह, आलोक अवस्थी, समीर सिंह और लक्ष्मण सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article