11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालों का इकाना में होगा सम्मान

Must read

लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है। उत्तर प्रदेश से भी कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं का प्रदेश सरकार की तरफ से सम्मान किया जाएगा।
योगी सरकार द्वारा आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में होगा। यह कार्यक्रम 19 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, सभी पदक विजेताओं का सम्मान प्रदेश सरकार करेगी। पूरे कार्यक्रम का आयोजन खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।
खबरों के अनुसार इस सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपए, सभी सिल्वर पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा हॉकी की पुरुष टीम के हर सदस्य को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। ओलंपिक में जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों का भी प्रोत्साहन इस दौरान किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को 25 लाख रुपए की राशि योगी सरकार की तरफ से मिलेगी।
टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, कुल 7 पदक भारत ने जीते। जिसमें एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार कांस्य पदक शामिल रहे। एथलेटिक्स में पहली बार भारत ने गोल्ड मेडल जीता, नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणा वाला साबित हो रहा है। इसके पहले व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल भारत की तरफ से शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने जीता था, नीरज चोपड़ा ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article