11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

राम बल्लभाकुंज व गोकुल भवन से वितरित हुआ अक्षयपात्र राशन किट

Must read

लखनऊ। अयोध्या के राम बल्लभाकुंज व वशिष्ट कुंड स्थित गोकुल भवन से आज अक्षयपात्र राशन किट का वितरित किया गया। राम बल्लभाकुंज के स्वामी राजकुमार दास व अक्षयपात्र के स्वामी अनंत दास की मौजूदगी में अक्षयपात्र राशन किट के वितरण की शुरुआत की गयी। यहां पांच सौ साधुओं को राशन किट दिया गया। इस राशन किट में चावल, दाल, आटा, चना, तेल व मसाला सहित 21 दिन के भोजन की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अक्षयपात्र के दस हजार राशन किट बांटे जा रहे है। भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील भाई ने पिछले दिनों की शुरुआत की।
कोविड संक्रमण को देखते हुए अक्षयपात्र लखनऊ में जहां बलरामपुर हॉस्पिटल, केजीएमयू, सिविल, पीजीआई, लोहिया, लोकबंधु, आस्था व फातिमा अस्पताल के साथ कोविड सेंटर लालबाग में प्रतिदिन मरीजों के तीमारदार को भोजन उपलब्ध करा रहा है वही कई स्थानों पर राशन किट का वितरण भी किया जा रहा है। वाराणसी के बीएचयू व कबीर चौरा हॉस्पिटल में भी भोजन वितरण किया जा रहा है। यही नहीं लखनऊ के चारबाग, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम के साथ काकोरी व सरोजनी नगर ब्लॉक में भी गरीबों व श्रमिकों को भोजन दिया जा रहा है। गोरखपुर में भी भोजन के साथ राशन किट गरीबों में वितरित किए जा रहे हैं। लखनऊ में पिछले कई माह से राशन किट बांटे जा रहे है।
अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा राजधानी लखनऊ के साथ वाराणसी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज, बहराइच, गाज़ीपुर व सीतापुर के नैमिषारण्य सहित कई जिलों में राशन किट बांटा जा चुका है। कोरोना संकट काल में अक्षयपात्र फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष चंचलापति प्रभु के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। उनके अनुसार अक्षयपात्र संस्था की कोशिश रहती है कि देश मे कही कोई भूखा न रहे। पिछले लॉकडाउन के समय मे अक्षयपात्र फाउंडेशन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना व त्रिपुरा आदि में भी जरूरतमंदों को भोजन तथा राशन देने का काम किया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article