11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

भाजपा जातिवाद परिवारवाद वाली पार्टी नहीं: स्वतंत्रदेव सिंह

Must read

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा वंशवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है बल्कि दलित, शोषित, वंचित, आदिवासी के उत्थान के लिए दिन-रात काम करने वाली पार्टी है। उन्होनें कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में जनकल्याण के लिए सेवा भाव से काम करता है। इसलिए बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी एक दिन प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित किसी भी दायित्व पर पहुंच सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने प्रदेश की एकता-अखण्डता तथा राजनैतिक मूल्यों के लिए जीवन का बलिदान दिया। दीनदयाल के अन्त्योदय के मूल में अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवन में समृद्धि के साथ ही शक्तिशाली व समृद्ध राष्ट्र की अवधारणा है, और उसी मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी -मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य की सरकारें व भाजपा आगे बढ़ रही है।
इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर बसपा से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार सिंह (अयोध्या), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर (आजमगढ़), बसपा के पूर्व को-आर्डिनेटर मनोज शर्मा (गाजियाबाद), बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह (रायबरेली) के साथ ही सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी तथा समाज सेविका डा. बीना लवानियां को भाजपा परिवार में शामिल कराया। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article