24 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कल

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक B-29 विधायक निवास दारुल सफा में पांच अगस्त को एक बजे से आयोजित की गई है। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल होंगे।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम प्रदेश, मंत्री मोहनीस त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष आसिम मार्शल, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं नगर महामंत्री सुरेश छबलानी ने बताया कल पहली बार प्रदेश के युवा इकाई के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होने जा रही है।
इस बैठक में सभी जिलों में संगठन की मजबूती विधानसभा वार गठन तीन सितंबर व्यापारी दिवस एवं सदस्यता अभियान पर विशेष रूप से निर्णय लिए जाएंगे। जीएसटी से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं पर भी विचार होगा।
बैठक में रायबरेली से युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मंत्री सोनू वर्मा, कानपुर ग्रामीण से महामंत्री संदीप पांडे कानपुर से राहुल साहू देवरिया से जगबीर सिंह, संभल से शाह आलम, पडरौना से सचिन चौरसिया, बरेली से राजीव पंडित, बछरावां से रोबिन चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article