11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

8 अगस्‍त को लखनऊ आएंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास, इन मुद्दों पर होगा मंथन

Must read

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी का चुनावी अभियान आने वाले 10 अगस्त से शुरू होने वाला है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ आएंगी। इससे पहले 8 अगस्‍त को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास राजधानी पहुंच रहे हैं।
8 अगस्त को श्रीनिवास का लखनऊ दौरा है। इसके लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यूथ टीम को मजबूत करेगी। श्रीनिवास के राजधानी दौरे के वक्‍त पार्टी में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं होंगी और पार्टी की जीत को लेकर मंथन किया जाएगा।
वहीं, 10 अगस्‍त को यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी विशेष अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह लखनऊ में रहेंगी। कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण का भी कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम के चलते वह 10 अगस्त को लखनऊ आ जाएंगी।
3 अगस्त से शुरू होगी यात्रा
इसके पहले यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी दलित स्वाभिमान यात्रा निकालने की योजना बना रही है। यह अभियान आने वाले 3 अगस्त से शुरु होने वाला है। प्रदेश में जहां अन्य राजनीतिक दल चुनावी अभियान को लेकर ब्राह्मण मतदाताओं का विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दलित स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से एक अलग रास्ते पर निकल रही है। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलितों के उत्पीड़न को रोकना है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article