25 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

उन्नाव में रथ पर सवार हुए अखिलेश यादव, किया चुनाव अभियान का शंखनाद

Must read

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उन्नाव सीमा पर रथ यात्रा की शुरुआत की. उनको मंगलवार को उन्नाव के सरौसा गांव के एक विद्यालय में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण करना था, लेकिन उन्नाव जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी.
जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति ना देने के पीछे तर्क दिया गया है कि उन्नाव के विद्यालय में काफी भीड़ जमा हो सकती थी. आसपास के जिलों के भी काफी संख्या में लोग वहां अखिलेश यादव को देखने और मिलने के लिए आ सकते थे. इस कारण देर रात अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदली.

आज समाजवादी पार्टी ने रथ यात्रा निकालकर विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी अभियान का शंखनाद किया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव सीमा पर रथ यात्रा की शुरुआत की. अखिलेश वहां ग्राम सरोसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण करेंगे.
आने वाले दिनों में वह लगातार रथ यात्रा के माध्यम से अपने चुनाव अभियान को धार देते हुए नजर आएंगे. पार्टी प्रदेश भर में रथयात्रा निकालेगी. रथ के साथ अखिलेश यादव जिलों में जाएंगे और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article