11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

मुंबई में 2 बड़े हादसे: बारिश की वजह से चेंबूर और विक्रोली में लैंडस्लाइड; 19 की मौत

Must read

मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई। 14 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां पांच मकान ढह गए। NDRF की टीम मलबा हटा रही है।
राजावाड़ी अस्पताल ने बताया कि चेंबूर की दीवार गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, DCP (जोन 7) प्रशांत कदम ने बताया कि विक्रोली में गिरी इमारत के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं। 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
चेंबूर के इस इलाके में संकरी गलियां, इससे रेस्क्यू में मुश्किल
चेंबूर में जिस जगह हादसा हुआ वहां संकरी गलियां हैं। यह कुछ ऊंचाई पर भी है। इसकी वजह से NDRF की टीम को वहां पहुंचने में मुश्किल आई। एंबुलेंस को तो बस्ती से कुछ बाहर ही खड़ा किया गया। यहां अभी राहत और बचाव का काम चल रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को मलबे से निकाला और घायलों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया।

चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात
मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की वजह से 17 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
पश्चिम रेलवे ने बताया है कि भारी बारिश के चलते मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रेल की पटरियों पर पानी जमा हो गया है। इससे 17 ट्रेनों का आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव वाले इलाकों में पंप से पानी हटाने का काम जारी है। सायन रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर पानी भर गया। आज लोकल से आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। वहीं, किंग सर्कल पर भी जलभराव हो गया। कांदिवली ईस्ट के हनुमान नगर में भारी बारिश से बुरा हाल है। यहां लोगों के किचन तक बारिश का पानी पहुंच गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रहना मुश्किल हो गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article