35.5 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- पंचायत चुनाव में हुआ उम्मीदवारों का अपहरण, लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार

Must read

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. पंचायत चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा. पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है. इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं.

प्रियंका ने सवाल किया कि ये कैसा विकासवाद है. कोरोना की दूसरी लहर में पाचयत चुनाव कराए गए. उस समय कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए. इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई, लेकिन फिर भी पंचायत चुनाव कराए गए. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई.

पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया. नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई. नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया. यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया. प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा. योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है.

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article