29.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

चार लोगों ने खाया मोर के अंडों का ऑमलेट, शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Must read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि चार लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार अंडों का ऑमलेट पकाया और खाया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के कुछ ग्रामीणों की ओर से इस बाबत शिकायत मिली है.
शिकायत के मुताबिक हाल ही में जेवर तहसील के बीरमपुर गांव में एक मोरनी ने खाली भूखंड में चार अंडे दिए थे. शिकायत में कहा गया, ”सोमवार की शाम गांव के चार लोगों ने उन अंडों को लेकर उनमें से एक के घर पर पकाया और खा लिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. घर से अंडे के खोल बरामद किए गए.”
कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी- पुलिस
शिकायतकर्ताओं ने मोर के राष्ट्रीय पक्षी होने का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. रबूपुरा के थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया, ”शिकायत मिली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. हम दावों की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए विषय विशेषज्ञों से भी परामर्श कर रहे हैं जिसके बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.”
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article