29.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

Pulwama Encounter: पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, लश्कर कमांडर एजाज उर्फ ​​अबू हुरैरा भी मारा गया

Must read

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. रात एक बजे से पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. आईजीपी कश्मीर ने बताया, दो स्थानीय आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी लश्कर कमांडर एजाज उर्फ ​​अबू हुरैरा मारा गया. मुठभेड़ वाली जगह पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को तैनात किया गया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

कुलगाम जिले में एक आईईडी निष्क्रिय किया
वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा चिनार के एक पेड़ के नीचे लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, “काजीगुंड इलाके में दामजेन गांव के बाहरी इलाके में चिनार के पेड़ के नीचे एक आईईडी देखा गया था.” उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तुरंत ही इलाके की घेराबंदी की और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. आईईडी को निष्क्रिय कर उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article