36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

Delhi: CBI हेडक्वार्टर में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, कूलिंग का काम जारी

Must read

नई दिल्ली में लोधी रोड पर स्थित सीबीआई के हेडक्वार्टर में गुरुवार सुबह आग लग गई. ये आग पार्किंग एरिया के इलेक्ट्रॉनिक रूम लगी. आग लगने के बाद आनन फानन सभी अधिकारी बिल्डिंग से तुरंत बाहर आ गए. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल अब कूलिंग का काम जारी है.
आग पर फिलहाल नियंत्रण पा लिया गया है. हालांकि ये आग किस वजह से लगी है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है. दावा किया गया कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी. अच्छी बात ये है कि किसी व्यक्ति के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article