35.5 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

उड़न खटोले से आई प्रधान बनी नई नवेली दुल्हन, गांव वालों ने फूल बरसा कर किया स्वागत

Must read

बरेली: बरेली के आंवला रामनगर विकासखंड के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल लोधी के पुत्र ओमेन्द्र लोधी की शादी उझानी के एक गांव से हुई है. नवयुगल की इच्छानुसार जब हेलीकॉप्टर से वह लोग आलमपुर कोट गांव पहुंचे, तो देखने वालों की भीड़ भारी जुट गई और लोगों ने नवयुगल पर फ़ूल बरसाए.
हेलीकॉप्टर से आई प्रधान दुल्हन
उझानी की सुनीता की शादी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख श्रीपाल सिंह लोधी के बेटे ओमेंद्र से तय हुई थी. सुनीता ने पंचायत चुनाव में ससुराल (आलमपुर कोट) से नामांकन पत्र दाखिल किया. चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की. गांव के लोगों की दृष्टि से ससुराल वालों ने शादी से पहले ही दुल्हन को वोट दिए थे. तीन जुलाई को सुनीता की शादी ओमेंद्र के साथ हुई और 4 जुलाई के लिए सुनीता अपनी ससुराल ग्राम आलमपुर कोट में हेलीकॉप्टर से पहुंची. तभी आसपास गांवों के लोग भी उड़न खटोला में बैठकर आई दुल्हन को देखने पहुंच गए. जैसे ही हेलीकॉप्टर हैलीपेड पर आकर उतरा, लोगों की भीड़ नई नवेली दुल्हन और अपनी ग्राम प्रधान को देखने को बेताब हो गई.
सास भी रह चुकी हैं प्रधान 
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article