35.5 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, असदुद्दीन ओवैसी को बताया ‘राजनीतिक आतंकवादी’

Must read

अपने विवादित बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ‘राजनैतिक आतंकवादी’ का रूप लेते जा रहे हैं.
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”एआईएमआईएम के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है.” उन्होंने कहा कि ओवैसी को भारत की धर्म-निरपेक्षता पर तभी तक विश्वास है, जब तक हिन्दू समाज बहुसंख्यक है.
इस बीच, एआईएमआईएम की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह के इस बयान पर कहा कि ”यह उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है.” अली ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें ‘राजनैतिक आतंकवाद’ जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है. अली ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह, ओवैसी पर समाज को खंडित करने का आरोप लगा रहे हैं, मगर यह जगजाहिर है कि ”खुद बीजेपी ही समाज को भड़काने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है.”
पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर का रूप ले रहा है- सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि ‘पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर का रूप ले रहा है.” उन्होंने कहा, ”केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के हालात पर नजर रखे हुए है और सम्भव है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए.”
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article