26.6 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Must read

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के हंजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत हो गई है.
बता दें कि दक्षिण कश्मीर (South Kashmir’s) के शोपियां जिले (Shopian district) के शिरमल इलाके (Shirmal area) में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.
बुधवार को हुई इस मुठभेड़ के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के शिरमल क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाशी अभियान चला रहे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article