35.5 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव पर देश की नजरें, सर्वदलीय बैठक का स्वागत : मायावती

Must read

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामलों पर चर्चा के लिए वहां के 14 नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई बैठक उचित पहल है.
ऐसी आशा है कि करीब दो वर्ष के अन्तराल के बाद की जा रही यह बैठक कुछ ठोस फैसलों के साथ सार्थक सिद्ध होगी और जम्मू-कश्मीर राज्य की पुनर्बहाली के लिए भी मददगार साबित होगी.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि साथ ही, जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों के लिए जारी परिसीमन के नए काम की यथाशीघ्र समाप्ति और वहां आम चुनाव आदि ऐसे मुद्दे हैं जिन पर देश की निगाहें लगी हुई हैं.
मायावती ने कहा कि केंद्र को अपने वादे एवं दावे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति को जल्द बहाल करने का प्रयास तेज करना चाहिए. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 24 जून को दिल्ली में जम्मू- कश्मीर के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
(पीटीआई-भाषा)
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article