13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कई मोर्चों पर की प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा, जानें- किन्हें मिली जिम्मेदारी

Must read

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है. स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, श्रीमती गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है.
लखनऊ पहुंचे जितिन प्रसाद
बीजेपी की इस पूरी कवायद को यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि, हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थमने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में आने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आए. जितिन प्रसाद ने यहां सीएम योगी, डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.
हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है
लखनऊ पहुंचे जितिन प्रसाद ने 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनाव को लेकर कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है. वो खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि, उन्हें भाजपा की सदस्यता मिली. कहा कि, पूरा प्रयास होगा यूपी में संगठन मजबूत करने में योगदान दें. सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का काम करेंगे. जितिन प्रसाद ने कहा कि, उनके समर्थक उनके साथ हैं. मतलब साफ है कि वो भी अब भाजपा का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि नीति स्पष्ट है. समर्थक भी यहां काफी उत्साहित हैं.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article