13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

मरीजों से मॉकड्रिल करने वाला आगरा का पारस हॉस्पिटल सील होगा, संचालक पर एफआईआर की तैयारी

Must read

आगरा में मरीजों के साथ मॉकड्रिल के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मॉकड्रिल करने वाले पारस हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल के संचालक पर महामारी एक्ट के तहक केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। प्रमुख सचिव गृह ने पारस अस्पताल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
पारस हॉस्पिटल के एक वायरल वीडियो में ऑक्सीजन संकट में मॉक ड्रिल से पांच मिनट में 22 मरीजों की छंटनी की बात सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी  भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेसियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने के साथ ही थाने में तहरीर भी दी गई है।
डीएम प्रभु नारायण सिंह के अनुसार वीडियो 28 अप्रैल का है। इसकी जांच की गई। 25 से 28 तक हुई ऑक्सीजन सप्लाई का रिकार्ड खंगाला गया। उसके अनुसार ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी। वहीं, 22 मरीजों की मौत की बात निराधार है। यहां उस समय केवल चार लोगों की जान गई है। कोई मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है।
डीएम ने कहा कि वीडियो में कही गई बातें गलत हैं। इसी के कारण इनके खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा किया जा रहा है। अस्पताल को सील किया जा रहा है। यहां 55 मरीज हैं। मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। कुछ मरीज आईसीयू में है। इनको शिफ्ट करने के लिए सीएमओ अलग से देखेंगे। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। एक-एक बिंदू की जांच हो रही है। दो कमेटियां बनी हुई हैं। उनकी जांच के बाद आगे की भी कार्रवाई होगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article