13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

भाजपा के 70 पार्षद अपने कार्यालय पर हनुमानजी की मूर्ति पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया

Must read

लखनऊ। भाजपा प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे के विरूद्ध व हनुमानजी की मूर्ति पुनः स्थापित करने,भाजपा पार्षद रामनरेश रावत पर हमला करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही एवं पार्षद राजीव दीक्षित के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त करने की मांग के साथ सांकेतिक धरना दिया।
लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, पूर्व उपनेता रामकृष्ण यादव, मुख्य सचेतक विजय कुमार गुप्ता ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट पर बड़े मंगल के पावन पर्व पर प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर थाना गाज़ीपुर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया।

 

भाजपा पार्षद राजेश मालवीय, मुन्ना मिश्रा, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, संतोष राय, राम कुमार वर्मा, संजय सिंह राठौर, राघव राम तिवारी, सुधीर मिश्रा “बब्लू“ पृथ्वी गुप्ता, कुमकुम राजपूत, रूपाली गुप्ता, साधना वर्मा, के के जायसवाल, अन्नू मिश्रा, श्रवण नायक, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजन, रणजीत सिंह “रंजीत यादव“ दीपक मिश्रा, मुकेश सिंह मोन्टी, शैलेंद्र वर्मा, अरूण राय, विमल तिवारी, सुशील तिवारी “ पम्मी“, मनोज अवस्थी, भृगुनाथ शुक्ला ने भी कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस जनसेवा के कार्यो में लगे भाजपा पार्षद का उत्पीड़न कर रही है।
योगी सरकार में शासन-प्रशासन व पुलिस द्वारा निर्दोष भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा पार्षद राम नरेश रावत पर जनसेवा एवं कोविड-19 के पालन कराने के लिए कहने पर हुए हमले का सभी भाजपा पार्षद निंदा करते है।साथ ही भाजपा पार्षद राजीव दीक्षित के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को समाप्त करने की मांग करते है।पुलिस द्वेषपूर्ण भावना से भाजपा पार्षदों के उत्पीड़न कर रही है।
भाजपा पार्षदों ने कहा कि ॐ शिवशक्ति पीठ शनि देव मंदिर ए ब्लॉक इन्दिरानगर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति पुलिस व एस डी एम सदर ने जानबूझकर जबरिया हटाई जो कि निंदनीय है ।योगी सरकार के शासन में पुलिस की कार्यशैली सरकार को बदनाम कर रही है।भाजपा पार्षद दल ने अपने पार्षदों के पुलिसिया उत्पीड़न के विरूद्ध आज एकजुट होकर अपने अपने अपने कार्यालय पर धरना दिया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article