13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

मांग में सिंदूर भरने के पहले दूल्हे ने दिखाई नाराजगी तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

Must read

भदोही में शादी की रस्म के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बाइक न दिखाने पर दुल्हे राजा भड़क गए। इतना ही नहीं, ससुर समेत दुल्हन के परिजनों से विवाद कर लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। गुरुवार की सुबह घंटों चली पंचायत के बाद मामले को शांत कराया गया। उधर, युवती ने दहेज लोभी से शादी करने से इनकार कर दिया। उसके निर्णय को लोगों ने सराहा।
थाना क्षेत्र के बेजवां गांव में बुधवार की रात जौनपुर से बारात आई थी। बारातियों की सेवा घरात पक्ष की ओर से किया। जलपान के बाद भोजन करने के बाद बहुत से बाराती चले गए। इस बीच, देर रात विवाह का रस्म शुरू किया गया। युवती की मांग में सिंदूर भरने के पहले दुल्हे ने बाइक मंडप में लाकर खड़ा करने को कहा। बाइक न होने की बात सुनते ही वह भड़क गया और अनाश-शनाप बकने लगा। उसके परिजनों ने भी दहेज लोभी युवक का साथ दिया। लड़की पक्ष की किसी बात को सुनने को वर पक्ष तैयार न था। पहले बाइक दिखाओ फिर शादी होगी की बात कहने लगे। जिस पर युवती ने स्वयं शादी से इनकार कर दिया।
दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत संग बात बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से 21 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, अंगूठी आदि गृहस्थी के सामान दिए जा रहे थे। लेकिन दुल्हा बाइक की मांग पर अडा था। कहा कि थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्ष मान गए। तहरीर न मिलने पर केस दर्ज नहीं किया गया है। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। ऐसे में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया है। उधर, दुल्हे की हर हरकत को लेकर आसपास के गांवों के लोगों ने उसे जमकर लताड़ा। इतना ही नहीं, रिश्तेदारों ने भी खरी खोटी सुनाई।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article