13 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

सफीपुर में करंट लगने से महिला की मौत, आर्थिक तंगी से गुजर रहे परिवार पर गिरी बिजली

Must read

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर चलते हुए समाजिक कार्यकर्ता व सपा नेता स्वरित चौधरी ने तत्काल पहुंचाई राहत, तीन महीने का दिया राशन
  • सफीपुर में किसी को भी भूख से नहीं मरने देंगे: स्वरित चौधरी
न्यूजनेटवर्क 24 संवाददाता

उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। आर्थिक तंगी से गुजर रहे इस परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महिला की दुखद मौत की खबर जैसे ही समाजिक कार्यकर्ता एवं सपा नेता स्वरित चौधरी को लगी वो अपनी टीम लेकर महिला के घर पहुंच गये। रानी नाम की इस महिला के घर की दुर्दशा देख वहां मौजूद रानी के पिता उलासी को तत्काल जरूरी समान उपलब्ध कराया और तीने महीने के राशन की व्यवस्था भी कर दीे। आस्ट्रेलिया व हावर्ड से पढाई कर लौटे सपा नेता स्वरित चौधरी सफीपुर बीते सात सालों से यहां सक्रिय हैं।
सफीपुर स्वरित के पुरखों की धरती है। यहां उनका पुश्तैनी निवास व खानदान बसा हुआ है। सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले स्वरित का मददगार व्यवहार क्षेत्र में हमेशा चर्चा में रहता है। स्वरित ने दुखी परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह सफीपुर में किसी को भूख से नहीं मरने देंगे। स्वरित ने बताया कि समाज के पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने की प्रेरणा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियां हमेशा से ही समाज के पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हर संभव मदद पहुंचाने वाली रहीं हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article