20 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता: यूपी डीजीपी

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार से मिशन शक्ति का तीसरा चरण औऱ तेजी से शुरू होने जा रहा है, उसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। देश और प्रदेश में जब तक महिलाओं को उचित सम्मान और हक नहीं मिलता, समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।
यूपी डीजीपी के द्वारा इस बारे में अधिक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी स्तर पर आदेश दे दिए गए हैं। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगातार पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है। ऐसे सभी अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की तैयारी है। महिलाओं से जुड़े अपराध को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस की पहली प्राथमिकता इस क्षेत्र में होने वाले सभी तरह के अपराधों को रोकना है।
मिशन शक्ति के तीसरे चरण में कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से फैलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे स्वास्थ्य विभाग से भी जोड़ने की तैयारी है। महिलाओं को स्वावलंबी, शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें सबसे ज्यादा महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम से महिलाओं के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article