11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

राम मंदिर निर्माण को देखने अयोध्या पहुँचा संतों का जत्था

Must read

अयोध्या। मध्य प्रदेश के भोपाल से उदासीन सम्प्रदाय के संतों का जत्था राम लला का दर्शन और राम मंदिर निर्माण कार्य को देखने के लिए अयोध्या पहुँचा है। सभी संत ऋषि आश्रम रानोपाली में ठहरे हुए हैं। स्वामी उमानंद महाराज के नेतृत्व में आए साधु संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से मुलाकात कर मंदिर निर्माण के प्रति साधुवाद देते हुए हर्ष प्रकट किया। गौरतलब हो कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति से संत समाज को अवगत कराने के उद्देश्य से देशभर के श्रद्धालुओं तक संदेश पहुंचाने का अभियान शुरू किया है।
इसी कड़ी में रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने हर सम्प्रदाय से जुड़े देश भर के 200 सम्प्रदायाचार्यों को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने निवेदन किया है कि वह अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करें और राम मंदिर निर्माण कार्य को भी देखें। इसके अलावा अपने सुझावों से ट्रस्ट को अवगत कराएं। रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव के आमन्त्रण पर मध्य प्रदेश के भोपाल से संतों का दल अयोध्या पहुँचा है। संतों के दल ने रामलला का दर्शन किया और मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article