20 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

अगस्त क्रांति पर कांग्रेस का हल्ला बोल, विधानसभा स्तर पर निकाला ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च

Must read

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मैदान में कूद गई है. सोमवार को कांग्रेस ने अगस्त क्रांति के अवसर पर यूपी की सभी विधानसभाओं में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया. अगस्त क्रांति के अवसर पर पूरे प्रदेश में विधानसभा वार महंगाई, किसानों की बदहाली, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के सवाल पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च किया. हर विधानसभा में लगभग 5 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा की गई. दो दिवसीय इस अभियान में मंगलवार को भी विधानसभा वार पदयात्रा होनी है. इस मार्च में कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए.
सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
प्रदेश की तमाम विधानसभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिक्शा पर मोटरसाइकिल, खाली गैस सिलेंडर, दाल रखकर प्रदर्शन किया. भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ हर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार मार्च निकाला. प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी समते सभी वरिष्ठ नेता विधानसभा वार मार्च में जगह-जगह शामिल हुए.
अन्य विधानसभाओं में 10 अगस्त को प्रदर्शन
भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाराबंकी में मार्च की अगुवाई की. वहीं सीएलपी आराधना मिश्रा मोना ने अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ में मार्च में हिस्सा लिया. प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने जगह-जगह विधानसभाओं में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च की अगुवाई की. 10 अगस्त को प्रदेश की शेष विधानसभाओं में भी मार्च होंगे.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article