11 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

लखनऊ: श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा…

Must read

लखनऊ: कांग्रेस के युवा नेता श्रीनिवास ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों की खूब मदद की थी। श्रीनिवास के काम को लोगों ने खूब सराहा था। आज श्रीनिवास लखनऊ आए और कांग्रेस के लिए एक प्रेस कांफ्रेस भी की। श्रीनिवास ने मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा पहले स्मृति ईरानी बोलती थी कि पेट्रोल पंप का नाम वसूली केंद्र रख दिया जाए। लेकिन अब स्मृति ईरानी नहीं बोलती। बोलेंगी कैसे एक्ट्रेस जो है।
कोरोना में सरकार ने करप्शन किया-श्रीनिवास 
सरकार ने कोरोना में करप्शन किया है। भगवान इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगा। मैं युवा कांग्रेस के सभी पदधिकारी से मिला हूं। हम संगठन को मजबूत करेंगे। यह सरकार गूंगी और बहरी है कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी को अपराध मुक्त करने का दावा किया था। लेकिन यहां लगातार अपराध हो रहे है। दिल्ली में दलित बेटी के साथ हैवानियत हुई। अब देश का युवा मोदी जी को झोला देने को तैयार है।
मोदी जी पूरे देश को गरीब बना रहे है-श्रीनिवास
मोदी जी पूरे देश को गरीब बना रहे है। मोदी जी कहते है वह फकीर है पर चश्मा जर्मनी से मंगाते है। बेरोजगारी की वजह से आज युवा आत्महत्या कर रहा है। 20 करोड़ लोग सिर्फ खाना खा पा रहे है। बीजेपी देश में हिदुत्व के नाम पर लड़ा रही है। अब देश की जनता बीजेपी को उखाड़ कर फेंकेगी। सुई से लेकर हर चीज महंगी है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। लोगों के पास आज पैसा नहीं है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article