29.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

यूपी: अवैध शराब को लेकर सख्त योगी सरकार, पुलिस को दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

Must read

यूपी की योगी सरकार शराब माफियाओं पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है. अवैध शराब के कारण बीते दिनों हुए कई घटनाओं को लेकर सरकार सख्ती के मूड में है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से यूपी पुलिस को निर्देश भी जारी किया गया है.
योगी ने सख्त एक्शन लेने को कहा
सीएम योगी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि प्रदेश में अवैध शराब बनाने, क्रय-विक्रय की एक भी घटना घटित न हो. योगी ने पुलिस को अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारने को भी कहा है. उन्होंने पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान और तेज करने का भी निर्देश दिया है. साथ ही पुलिस से कहा गया कि वे जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे.

आबकारी विभाग ने तेज की कार्रवाई
अवैध शराब को लेकर यूपी सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने छापेमारी में 31 हजार लीटर से ज्यादा कच्ची शराब बरामद की है. इसके अलावा सैकड़ों कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस दौरान पुलिस ने 942 मुकदमें भी दर्ज किए हैं.
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article