25 C
Lucknow
Wednesday, January 21, 2026

वृक्षारोपण जन आंदोलन : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पौधरोपण, कहा- अभिभावक की तरह वृक्षों की रक्षा करें

Must read

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन’ अभियान के तहत रविवार को लखनऊ के विकासनगर स्थित लोकनिर्माण विभाग कार्यशाला में वृक्षारोपण किया है। उन्होंने कार्यशाला के परिसर में हर्बल पौधे लगाकर हर्बल वाटिका के विकास पर डिप्टी सीएम ने जोर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम के साथ विधायक नीरज बोरा और कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया है।

 

अभिभावक की तरह वृक्षों की रक्षा करें
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। यूपी सरकार ने 25 करोड़ का पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सीएम योगी और वन मंत्री सुल्तानपुर में इस अभियान से जुड़े है। वन है तो जीवन है इस लक्ष्य के साथ सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता सभी वृक्षारोपण अभियान में आज शामिल है। वृक्ष लगाए और उसकी रक्षा भी लोग अपने अभिभावक की तरह करे। वृक्ष हमारे जीवन का अहम हिस्सा है।
विधानसभा चुनाव में 325 पार : डिप्टी सीएम
पंचायत चुनाव में मिली जीत के लिए जनता, पार्टी के कार्यकर्ता, निर्वाचित सदस्यों और पंचायत अध्यक्षो सहित पार्टी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। सपा जो गुंडागर्दी का अड्डा पंचायत चुनाव में तलाश रही थी। उससे प्रदेश की जनता ने बचाने का काम किया है। 2022 में 325 पार होंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता बनाने वाली है।भाजपा का संगठन बूथ से प्रदेश स्तर तक बहुत मजबूत है। सभी विरोधी पार्टियां एक साथ भाजपा के खिलाफ लड़ेगी तो भी 100 में से 60 फ़ीसदी हमारा है। 40 फीसदी में बटवारा है और उस 40 में भी हमारा है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article